पंजाब में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, कहा ‘सरकार मेरी आवाज नहीं दबा सकती’

CHANNEL4 NEWS INDIA


पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अमृतसर स्थित घर से अब मोहाली ले जाया गया। दरअसल बुधवार सुबह 15 अधिकारियों की एक टीम अमृतसर स्थित उनके ग्रीन एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंची थी। विजिलेंस के SSP लखबीर सिंह की अगुआई में टीम मजीठिया के घर पर पहुंची थी। यह रेड नशे को लेकर की गई है। अमृतसर में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी को लेकर बिक्रम मजीठिया ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अधिकारियों के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मजीठिया और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। मजीठिया ने टीम पर बिना वर्दी और बिना जानकारी के जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया। वहीं रेड के वक्त मजीठिया ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में वो अधिकारियों से कहते दिखे– “आप कौन हैं? अपना परिचय दीजिए। यह तरीका सही नहीं है। आप बिना वर्दी जबरन मेरे घर में घुसे हैं। बैठकर बात करो, धमकाने की जरूरत नहीं।” बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम ने जबर्दस्ती घर में घुसते हुए धक्का-मुक्की की।

अकाली दल ने बदले की भावना का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि यह सब सत्ता की बदले की भावना से किया जा रहा है। बिक्रम मजीठिया ने सवाल उठाया कि विजिलेंस की टीम बिना वर्दी क्यों आई? उन्होंने हर अधिकारी से परिचय बताने और वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग की। अधिकारियों ने मजीठिया से कहा कि जांच के लिए वे अधिकृत हैं और कानून के तहत ही कार्रवाई कर रहे हैं। रेड के बाद मजीठिया ने एक बयान जारी कर कहा – “जब भगवंत मान सरकार को ड्रग केस में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो अब झूठे केस बना रही है। ये रेड डराने की कोशिश है। लेकिन मैं न डरूंगा, न झुकूंगा।”  इस रेड को राजनीतिक बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल के समर्थक इसे सरकार की बदले की कार्रवाई  बता रहे हैं, जबकि सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले भी मजीठिया पर ड्रग केस दर्ज हो चुका है, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अब फिर से विजिलेंस की कार्रवाई ने पंजाब की राजनीति को एक नया मोड़ दे दिया है।

admin

Recent Posts

8th Pay Commission: क्या अब हर साल 6% मिलेगा इंक्रीमेंट? जानें 20 साल में कितना फायदा

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को लेकर 8वें वेतन आयोग से कई बड़ी उम्मीदें…

1 hour ago

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 600 करोड़ पार

पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं, बल्कि 4-5 फिल्में एक साथ रिलीज हुई थी.…

2 hours ago

‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम….

रायपुर: छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने की दिशा…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है।…

2 hours ago

मनोज बाजपेयी ने ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बदला गया फिल्म का नाम

कई महीनों पहले मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स फिल्म के टाइटल पर बवाल खड़ा हो गया…

2 hours ago