Jammu-Kashmir पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे बोलेरो वाहन में सादे कपड़ों में सवार हथियारबंद लोग दिखाई दे रहे है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान सवार थे।

बता दें कि, कुछ लोगों ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो साझा किया जिसमें अखबार के टुकड़े से छिपी नंबर प्लेट वाले वाहन में हथियारबंद लोगों के सवार होने को लेकर सवाल उठाया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जैसी कि पुष्टि हुई है, वीडियो में दिख रहा वाहन सीएपीएफ कर्मियों को ले जा रहा था और कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता अनावश्यक रूप से आम नागरिकों में दहशत पैदा करने तथा गलत सूचना फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों और भय फैलाने वाली बातों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी जाती है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को ले जाने वाले वाहनों की नंबर प्लेट ढकी हुई होती हैं।

admin

Recent Posts

करौली में प्रेम विवाह ने बदले पंचायत चुनाव के समीकरण, दो समाजों की एकजुटता से नैना धानका बनीं सरपंच

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रेम विवाह ने पंचायत चुनाव की पूरी…

2 days ago