सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे बोलेरो वाहन में सादे कपड़ों में सवार हथियारबंद लोग दिखाई दे रहे है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान सवार थे।
बता दें कि, कुछ लोगों ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो साझा किया जिसमें अखबार के टुकड़े से छिपी नंबर प्लेट वाले वाहन में हथियारबंद लोगों के सवार होने को लेकर सवाल उठाया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जैसी कि पुष्टि हुई है, वीडियो में दिख रहा वाहन सीएपीएफ कर्मियों को ले जा रहा था और कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता अनावश्यक रूप से आम नागरिकों में दहशत पैदा करने तथा गलत सूचना फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों और भय फैलाने वाली बातों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी जाती है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को ले जाने वाले वाहनों की नंबर प्लेट ढकी हुई होती हैं।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…