Uncategorized

Jammu Kashmir Election 2024: पहले चरण की 24 सीटों पर 11 बजे तक 27 फीसदी हुआ मतदान

Jammu Kashmir Election 2024: पहले चरण की 24 सीटों पर 11 बजे तक 27 फीसदी हुआ मतदान जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है और वोटिंग लगातार जारी है और लोग भी घरों से बड़ी संख्या में निकलकर वोट देने जा रहे है। बता दूं कि 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। और इस पहले चरण में कुल 23.27 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए अपने घरों से निकल रहे है।

वहीं, इसके साथ ही, अलग-अलग राज्यों में रहने वाले 35,000 से अधिक विस्थापित कश्मीरी पंडित भी वोट डालने के लिए तैयार हैं। इस फेज में कुल 219 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 9 महिलाएं और 92 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। गौरतलब है कि 110 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं जो इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है और 36 पर क्रिमिनल केस भी दर्ज हैं। इस चरण में बिजबेहरा सीट, जो महबूबा मुफ्ती के परिवार का गढ़ मानी जाती है, उस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।Jammu Kashmir Election 2024


बता दें कि, जम्मू कश्मीर में चुनाव कई मायनों में खास है। धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा है। राज्य में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पिछली बार, 2014 के चुनाव में पीडीपी ने सबसे अधिक 28 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 25 सीटें हासिल की थीं। और दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाई थी।Jammu Kashmir Election 2024

वही, चुनाव के दौरान हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षाबल पूरे तरीके से अलर्ट मोड पर हैं। बता दें कि जम्मू में चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने का मकसद आतंकी गतिविधियों से बचकर रहना है। वही मतदाता पोलिंग सेंटर पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं, जो मतदान के प्रति उनके उत्साह को दर्शाता है।Jammu Kashmir Election 2024

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर अब तक 27 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं, किश्तवाड़ की एक सीट पर 40 फीसदी से ज्यादा मतदान हो गया है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago