Haryana assembly
Haryana assembly : हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। बता दें कि, हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 गारंटी दी है।
कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टों में महिलाओं (18 साल से 60 साल) को हर महीने 2000 रुपये देने की बात कही है। वहीं, पुरानी पेंशन स्कीम की वापसी होगी। गरीबों को 3.5 लाख रुपये की लागत वाला 2 कमरों का घर देने की बात भी इस घोषणा पत्र में कही गई है। वहीं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवाओं को 6000 रुपये पेंशन देने का वादा भी किया गया है।Haryana assembly
इस घोषणा-पत्र में गरीबों को 100 गज जमीन देंगे, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, महंगाई का बोझ कम करने के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा, 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी, 2 लाख खाली पदों को भरा जाएगा, युवाओं को बेहतर भविष्य दिया जाएगा, 2 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी, जाति जनगणना कराई जाएगी, क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाई जाएगी।Haryana assembly
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…