जम्मू-कश्मीर : पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 5 घायल

जम्मू के सुरनकोट में वायुसेना के गाड़ी पर आतंकी हमला होने की खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक इस हमले में एक जवान की मौत हो गई है और 5 लोगों के घायल होने की खबर है. हमले की जगह पर सेना पहुंच गई है. सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में भारी आतंकवादी गोलीबारी की चपेट में आने से भारतीय वायुसेना के 6 कर्मी घायल हो गए थे. वे दो गाड़ियों में यात्रा कर रहे थे. पिछले साल सेना पर सिलसिलेवार आतंकी हमलों का गवाह रहे इस इलाके में इस साल सशस्त्र बलों पर यह पहला बड़ा हमला है.

आतंकी हमले के बाद से इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है और आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है. हमले के बाद की तस्वीरों में देखा गया कि फायरिंग की चपेट में आए वाहन की विंडस्क्रीन पर कम से कम एक दर्जन गोलियों के छेद दिखाई दिए. स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. वाहनों को शाहसितार के पास सामान्य क्षेत्र में हवाई अड्डे के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है. हमले में अभी तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है. वायु सेना के काफिले पर शाम करीब 6:15 बजे उस समय हमला किया गया, जब वह सुरनकोट पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सनई के बेकरबल मोहल्ले के पास जरौली से शास्तार की ओर जा रहा था. सूत्रों ने बताया कि जवान वायुसेना सुविधा केंद्र की ओर जा रहे थे तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया. पुंछ अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, जहां 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago