दिल्ली में बारिश के कारण लगा जाम
दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह और फिर दोपहर के आसपास हुई बारिश के कारण कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे जारी अपनी अधिसूचना में बताया कि अगले दो घंटों में दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीय नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद, ईस्ट ऑफ कैलाश, छतरपुर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्र, आयानगर और डेरामंडी) के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे की अवधि में प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 9.2 मिमी, लोधी रोड पर 7.4 मिमी, रिज पर 5.6 मिमी, पालम में 17.4 मिमी और आयानगर में 40.8 मिमी बारिश हुई। राजधानी के विभिन्न इलाकों में बारिश होने के बाद सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…