देश

अचानक ट्रेड में आई गैंगस्टर लॉरेंस की फोटो लगी जैकेट, राजस्थान पुलिस ने की कई गिरफ्तारी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम वाली जैकेट बेचने के आरोप में राजस्थान पुलिस ने कोटपुतली-बहरोड़ जिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, यह कार्रवाई किसी भी तरह से अपराधियों और गैंगस्टरों को बढ़ावा देने वाले लोगों पर कार्रवाई के तहत की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोटपुतली-बहरोड़ के SP देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस टीम ने कोटपुतली के सिटी प्लाजा में एक दुकान पर छापा मारा और आरोपियों द्वारा बेची जा रही 35 जैकेटें जब्त कीं, जिन पर कथित तौर पर गैंगस्टर का नाम लिखा था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्ण उर्फ ​​गुड्डू (38), संजय सैनी (31) और सुरेश चंद शर्मा (50) के रूप में हुई है, जो सभी कोटपुतली इलाके के रहने वाले हैं।

SP ने आगे कहा कि अपराधियों का महिमामंडन करने से अपराध को बढ़ावा मिलता है और युवा गुमराह होते हैं। जिला पुलिस भविष्य में गैंगस्टर या आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

11 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago