Russia ukraine war
Russia ukraine war: इटली की पीएम जॉर्जियों मेलोनी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मेलोनी ने कहा कि, भारत यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद अब इटली की प्रधानमंत्री ने भी ये ही बात कही है। इटली की पीएम ने यह बयान शनिवार को सेर्नोबियों में एम्ब्रोसेटी फोरम में अपने संबोधन के दौरान दिया। वहीं, इससे कुछ देर पहले ही उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। बता दें कि, जब उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी तब यूक्रेन के राष्ट्रपति मंच पर मौजूद थे।
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘यह स्पष्ट है कि यदि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन होगा तो संघर्ष और संकट और बढ़ेगा लेकिन यह भी साफ है कि संकट के बढ़ने के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था प्राकृतिक रूप से प्रभावित होगी। अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों का उल्लंघन और इकोनॉमिक ग्लोबलाइजेशन एक साथ नहीं चल सकते। मेरा मानना है कि संघर्ष को सुलझाने में चीन और भारत की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। एकमात्र चीज जो नहीं हो सकती वह यह सोचना है कि यूक्रेन को छोड़ कर संघर्ष को हल किया जा सकता है।’Russia ukraine war
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…