‘इंटरनेशनल बेइज्जती होती है’ गुरुग्राम में जलभराव पर भड़के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

 CHANNEL 4 NEWS INDIA


हरियाणा के गुरुग्राम शहर में मानसून के दौरान हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है। नालियों की सफाई ठीक से नहीं होती, पानी की निकासी के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जाते और हर साल की तरह बारिश शुरू होते ही शहर का बुरा हाल हो जाता है। इस बार इस लापरवाही पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी के चलते बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में उन्होंने लापरवहा अधिकारियों की खामियों को लेकर जमकर फटकार लगाई और कहा कि गुरुग्राम इंटरनेशनल लेवल का शहर है। यहां जलभराव जैसी समस्या से शहर की देश-विदेश में बदनामी हो रही है, जो किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हर साल यही समस्या, समाधान क्यों नहीं? 

राव इंद्रजीत ने पूछा कि जब हर साल यही समस्या सामने आती है तो समाधान क्यों नहीं किया गया? योजनाएं तो हर साल बनती हैं लेकिन नतीजे क्यों नहीं दिखते? उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी लंबे समय तक एक ही पद पर नहीं टिकता, जिससे हर बार नई टीम आती है और पुराने प्रोजेक्टों की समझ नहीं होती। इससे काम अधूरा रह जाता है और जिम्मेदारी तय नहीं हो पाती।

‘सभी को जवाबदेह भी बनाया जाएगा..कोई बहाना नहीं चलेगा’

राव इंद्रजीत ने कहा कि जो नए अधिकारी नियुक्त हुए हैं, उन्हें 6 महीने का समय दिया गया है, लेकिन अब सभी को जवाबदेह भी बनाया जाएगा। कोई बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने खासतौर पर नालों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था और नई योजना के क्रियान्वयन पर तत्काल ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल तात्कालिक समाधान न खोजें, बल्कि 10 से 20 साल तक की लंबी योजना बनाएं ताकि आने वाले वर्षों में भी शहर जलभराव जैसी समस्याओं से मुक्त हो सके।  इस मौके पर गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने बताया कि हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक 2.3 किलोमीटर लंबी मास्टर ड्रेन बनाने के लिए 15.57 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर एनएचएआई को भेजा गया है। इस बार नरसिंहपुर पॉइंट पर भी नए पंप लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बारिश का पानी बेकार जाने की बजाय झीलों और तालाबों से जोड़ा जाए, जिससे जलभराव भी न हो और भूजल भी रिचार्ज हो सके।

किसानों के हितों की अनदेखी न हो: राव इंद्रजीत सिंह

नजफगढ़ ड्रेन के सुधार को लेकर पर्यावरणीय और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी न हो। जहां-जहां नाले बनाए जाएं, वहां स्थानीय किसानों से बातचीत करके समाधान निकाला जाए। गौरतलब है कि गुरुग्राम में हर साल जलभराव की समस्या अब सरकार के लिए सिरदर्द बन चुकी है। इस बार यदि मानसून से पहले तैयारी पूरी नहीं हुई, तो सरकार सीधे अधिकारियों की जवाबदेही तय करेगी। राव इंद्रजीत सिंह का साफ संदेश है कि अब सिर्फ बैठक नहीं, जमीन पर परिणाम दिखना जरूरी है।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

4 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

14 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

14 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

15 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago