Uncategorized

तेहरान में कई धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार, इजरायल ने ईरान पर किया हमला

ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका ने प्रीवेंटीव अटैक यानी संभावित खतरे को देखते हुए पहले से हमला करने की योजना की घोषणा की है। इज़राइल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह इस ऑपरेशन की पुष्टि की। साथ ही, इजरायली सेना ने पूरे देश में सतर्कता अलर्ट जारी किया और सायरन बजाए, ताकि लोग संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पहले सुरक्षित जगहों पर पहुँच सकें। सरकार ने नागरिकों से कहा है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

वहीं, ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की खबरें आई हैं। स्थानीय मीडिया और लोगों के मुताबिक, शहर के बीचों-बीच कम से कम तीन बड़े धमाके हुए, उसके बाद दो और धमाकों की खबरें आईं। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, उत्तरी तेहरान के सैय्यद खानदान इलाके में भी धमाके हो सकते हैं। हालांकि, ईरानी अधिकारी अब तक हमलों की आधिकारिक पुष्टि या नुकसान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दे पाए हैं।

बताया जा रहा है कि ईरान में लगभग 30 जगहों पर हमले किए गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ईरानी खुफिया एजेंसी की बिल्डिंग, एयरपोर्ट्स, राष्ट्रपति भवन और रिहायशी इलाके शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago