Categories: Uncategorized

इस्लामाबाद वार्ता हुई फेल फिर भी खुद को शाबाशी दे रहा पाकिस्तान, अमेरिका-ईरान को कहा- शुक्रिया

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को रोकने के लिए मधयस्थता का किरदार निभाया। राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता का आयोजन किया गया जो कि बेनतीजा रही। इन सबके बावजूद पाकिस्तन अपनी पीठ थपथपा रहा है और खुद को शाबाशी दे रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बातचीत में शामिल होने के लिए अमेरिका और ईरान का आभार जताया है।

शांति वार्ता के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पाकिस्तान इस वार्ता की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच हुई बातचीत क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए एक सकारात्मक कदम है।

डार ने दोनों देशों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह समझौता न केवल मध्य-पूर्व बल्कि पूरी दुनिया की स्थिरता के लिए अहम संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दोनों पक्ष सीजफायर और शांति समझौतों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने कई दौर की बातचीत में सहयोग दिया।

जानकारी के अनुसार, इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच करीब 21 घंटे तक बातचीत चली, जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago