Uncategorized

IPL 2026: मैच के दौरान हुआ Gloves विवाद, अंपयार से क्यों भिड़ गए नीतीश राणा ?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। 11 अप्रैल (शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 23 रन से हराया।

हालांकि मैच के दौरान एक घटना ने काफी विवाद खड़ा कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने अपने गीले हो चुके ग्लव्स बदलने की अनुमति मांगी, लेकिन अंपायर ने इसे मंजूरी नहीं दी। अंपायर का कहना था कि ओवर के बीच में ग्लव्स बदलने की इजाजत नियमों के अनुसार नहीं दी जा सकती।

इस फैसले के बाद दिल्ली कैंप में नाराजगी देखने को मिली। नीतीश राणा ने चौथे अंपायर से इस पर बहस की और सवाल उठाया कि पहले इसी तरह की स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को अनुमति दी गई थी, तो अब क्यों नहीं। वहीं टीम के कोच हेमांग बदानी भी इस फैसले से असंतुष्ट नजर आए और उन्होंने अंपायर के सामने अपनी बात रखी।

इसके तुरंत बाद ही अगली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए, जिससे विवाद और बढ़ गया। आउट होने के बाद स्टब्स काफी निराश दिखे और उन्हें लगा कि ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने का असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा।

नियमों के अनुसार, बल्लेबाज अपने उपकरण जैसे ग्लव्स केवल ओवर खत्म होने के बाद या टाइम-आउट के दौरान ही बदल सकते हैं। बीच ओवर में बदलाव तभी संभव है जब किसी उपकरण में खराबी या नुकसान हुआ हो। इसी आधार पर अंपायर का फैसला नियमों के अनुरूप माना जा रहा है, हालांकि इस घटना ने मैच के दौरान काफी तनाव पैदा कर दिया।

अंपायर से बहस करने की मिली सजा

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा को अंपायर से बहस करने के कारण सजा दी गई है। यह मामला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान सामने आया, जब ट्रिस्टन स्टब्स को बीच ओवर में ग्लव्स बदलने की अनुमति नहीं मिली थी।इस फैसले से नाराज होकर नीतीश राणा ने चौथे अंपायर से बहस की, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया। इसके बाद BCCI ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया। राणा पर आर्टिकल 2.3 के तहत कार्रवाई की गई है, जो मैच के दौरान अनुचित भाषा या व्यवहार से जुड़ा होता है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago