देश

ISI saw an opportunity during the Bangladesh violence: बांग्लादेश हिंसा के दौरान ISI को दिखा मौका, भारत के खिलाफ साजिश का हो गया खुलासा, भारत में आतंकी घुसपैठ की बनाई थी योजना

ISI saw an opportunity during the Bangladesh violence: बांग्लादेश हिंसा के दौरान ISI को दिखा मौका

बांग्लादेश में जारी हिंसा और अस्थिरता के बीच पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक आईएसआई बांग्लादेश को ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल कर भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने की योजना पर काम कर रही है। इस साजिश के तहत भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है, जहां से आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की कोशिश की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल की सीमाएं इस साजिश के मुख्य रास्ते बताए जा रहे हैं। बांग्लादेश में मौजूद कट्टरपंथी नेटवर्क और कमजोर सामाजिक वर्गों का इस्तेमाल कर आतंकियों को भारत भेजने की रणनीति बनाई गई है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि इस पूरी योजना में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की केंद्रीय भूमिका है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नए रास्ते तलाशती रही है।

सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश में रहने वाले गरीब तबके के लोगों और रोहिंग्या शरणार्थियों को पैसों का लालच देकर भारत के खिलाफ जिहाद के लिए उकसाने की कोशिश की जा रही है। इन लोगों को पहले कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ा जा रहा है और फिर उन्हें भारत में घुसपैठ के लिए तैयार किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

खुफिया इनपुट के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन इस वक्त एक्टिव मोड में हैं। इन संगठनों ने बांग्लादेश के स्थानीय कट्टरपंथी संगठनों के साथ मिलकर एक साझा नेटवर्क खड़ा किया है। जिन संगठनों से हाथ मिलाने की बात सामने आई है, उनमें जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश, अंसार-उल्लाह-बांगला टीम और हिज्ब उत तहरीर जैसे नाम शामिल हैं।

सूत्रों का दावा है कि हाल के महीनों में लश्कर और जैश से जुड़े कई आतंकियों की बांग्लादेश में मौजूदगी देखी गई है। ये आतंकी वहां स्थानीय नेटवर्क को मजबूत करने, नए कैडर तैयार करने और घुसपैठ के रास्तों की रेकी करने में जुटे हुए थे। इस दौरान कुछ आतंकियों को ट्रेनिंग दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है, ताकि वे भारत में दाखिल होकर बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकें।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा कुख्यात आतंकी मजहर सईद शाह भी बांग्लादेश गया था। उसकी मौजूदगी को इस पूरे षड्यंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मजहर सईद शाह ने वहां आतंकी नेटवर्क के विस्तार और स्थानीय संगठनों के साथ समन्वय बनाने में अहम भूमिका निभाई। उसकी गतिविधियों पर भारतीय एजेंसियां लंबे समय से नजर रखे हुए हैं।

इस इनपुट के सामने आने के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। बांग्लादेश से सटी सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बलों को हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर पेट्रोलिंग और इंटेलिजेंस इनपुट को और मजबूत किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश में मौजूदा हालात का फायदा उठाकर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन वहां अपना आधार मजबूत करना चाहते हैं। आंतरिक हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के बीच कट्टरपंथी संगठनों को अपने नेटवर्क फैलाने का मौका मिल रहा है, जिसका सीधा असर भारत की सुरक्षा पर पड़ सकता है।

भारतीय खुफिया एजेंसियां बांग्लादेश में सक्रिय इन आतंकी मॉड्यूल्स की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं। सीमा पार से होने वाली हर हलचल पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में इस साजिश से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत पड़ताल कर रही हैं।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago