गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ को आज सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान उन्हें कानपुर से आई एक छोटी बच्ची ने ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट किया। बच्ची द्वारा खिलौना बुलडोजर पाकर सीएम योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने छोटी बच्ची को अपने पास बुलाया और फोटो खिंचवाई। सीएम योगी ने बच्ची को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी।
https://x.com/myogioffice/status/2037368237059608932?s=20
बताए कि इसके बाद सीएम ने बच्ची को उसका खिलौना वापस कर दिया और वह हंसते-खेलते वहां से चली गई। फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को खुद सीएम योगी के ऑफिस की और से शेयर किया गया है। इसमें लिखा है- ‘ यह नन्हा सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है, यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है…आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया।’ वीडियो को मिनटों में हजारों लोग देख चुके हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…