Uncategorized

IRCTC की WEBSITE और APP हुए ठप? रेलवे यात्रियों को हुई परेशानी

IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप गुरुवार की सुबह अचानक ठप हो गए। यात्री वेबसाइट का एक्सेस नहीं कर पा रहे है जिस कारण से टिकट बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से यात्री इस परेशानी की जानकारी साझा कर रहे है लेकिन अभी तक आईआरटीसी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि, IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट और ऐप का उपयोग प्रतिदिन करोड़ों लोग करते हैं। यात्री अपनी ट्रेन टिकट बुक करने, PNR स्टेटस चेक करने और अन्य सुविधाओं के लिए IRCTC की सेवाओं पर निर्भर रहते हैं।

इस तकनीकी खराबी के कारण यात्री सोशल मीडिया पर अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें अपनी यात्रा की योजना रद्द करनी पड़ी। एक यूजर ने ट्वीट किया, “IRCTC की वेबसाइट बंद होने के कारण मेरी टिकट बुक नहीं हो पाई। अब क्या करूं?” वहीं, यूजर्स केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ऑफिशियल X अकाउंट को टैग करके पोस्ट लिख रहे है।

हालांकि, तकनीकी टीम इस मुद्दे को हल करने में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, यह समस्या सर्वर में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण हो सकती है। जब तक IRCTC की सेवाएं सामान्य नहीं हो जातीं, यात्री रेलवे स्टेशन जाकर काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य प्राइवेट टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया जा सकता है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

23 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago