IPL 2024: शुभमन गिल को दोहरा झटका, मैच में हार के बाद लगा 12 लाख रुपए का भारी जुर्माना

IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को दोहरा झटका लगा है। मंगलवार को एक तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात को हार का सामना करना पड़ा और फिर टीम की धीमी ओवर गति के लिए कप्तान पर जुर्माना भी लगाया गया।

आईपीएल के एक बयान में कहा गया, “आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।” बता दें कि शुभमन गिल पहले कप्‍तान बने जिन पर धीमी ओवर गति के कारण भारी-भरकम जुर्माना लगा।

वहीं, बात अगर मैच की करें तो एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के सातवें मैच में दीपक चाहर ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के शुरुआती विकेट समेत दो शुरुआती झटके दिए, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रन की बड़ी जीत दर्ज की। सीएसके ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

गुजरात टाइटंस को 20 ओवरों में 143/8 रन पर आउट कर घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बताते चले कि गुजरात टाइटंस फिलहाल एक जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि गत चैंपियन सुपर किंग्स दो जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago