Categories: बिजनेस

iPhone 18 Pro की कीमत में बड़ा उछाल! क्या ₹1.5 लाख से शुरू होगा Apple का नया फ्लैगशिप?

 नई दिल्ली 
अगस्त के बाद सितंबर महीना आएगा, जो टेक वर्ल्ड के लिए यह महीना बहुत ही अहम है. सितंबर महीने में ऐपल कंपनी बहुप्रतीक्षित न्यू iPhone सीरीज को लॉन्च करेगी. इस साल कंपनी भी कंपनी न्यू iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च करेगी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा सीरीज की तुलना में इस साल लॉन्च होने वाले प्रो सीरीज हैंडसेट की कीमत में करीब 26 हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है. मौजूदा समय में iPhone 17 Pro का शुरुआती वेरिएंट 1,34,900 रुपये में आता है. अगर इस पर 26 हजार रुपये का इजाफा होता है तो ये कीमत 1.50 लाख रुपये पार कर जाएगी। 

रिपोर्ट्स में दावा किया है कि iPhone 18 Pro सीरीज के मॉडल्स में टॉप एंड वेरिएंट की कीमत में काफी बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है. अनुमान है कि टॉप एंड वेरिएंट की कीमत में काफी इजाफा हो सकता है. भारतीय में यह कीमत करीब 26 हजार रुपये तक बढ़ सकती है।

iPhone 18 Pro के महंगे हैं कंपोनेंट्स 
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि कीमत में इजाफा होने पीछे सबसे बड़ी वजह महंगे होते कंपोनेंट्स हैं. ऐपल अपकमिंग आईफोन के लिए एक पावरफुल चिपसेट तैयार किया है, जिसको 2-नैनोमीटर (2nm) चिप टेक्नोलॉजी पर शिफ्ट किया जा रहा है। 

नई चिपसेट को तैयार करना महंगा 
रिपोर्ट्स में बातया है कि ऐपल के लिए नई चिप को बनाना पिछले वर्जन के  प्रोसेसर की तुलना में काफी महंगा है. साथ ही Pro मॉडल्स में ज्यादा RAM को शामिल किया जाएगा, जिसकी वजह से लागत में इजाफा होगा। 

अभी तक कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दावा किया है कि मौजूदा आईफोन की तुलना में अपकमिंग आईफोन सीरीजी की कीमत में इजाफा देखने को मिलेगा। 

बेहतर होगा कैमरा सेटअप 
रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ऐपल अपने iPhone 18 Pro वेरिएंट में कैमरा सेंसर को अपग्रेड्स करने जा रहा है. अपकमिंग सीरीज में वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा. इससे यूजर शूटिंग की स्थिति के अनुसार लेंस में आने वाली रोशनी को कंट्रोल कर सकेंगे. साथ ही टेलिफोटो लेंस में भी सुधार होगा। 

iPhone 18 Pro सीरीज में नेक्स्ट जनरेशन A20 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा. इस प्रोसेसर को TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जाएगा. नया चिपसेट मौजूदा जनरेशन की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा एनर्जी एफिशिएंसट होगा। 

 

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

10 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

10 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

11 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

13 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

13 hours ago