International
International: भारत की राष्ट्रीय संगीत नृत्य और नाटक अकादमी की ओर से मेघदूत-1 ऑडिटोरियम में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया… जहां अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के बारे में जानकारी दी गई… जिसमें बताया गया कि, संगीत नाटक अकादमी 16 से 21 अक्टूबर तक पहली बार अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का आयोजन करने जा रही है… और 6 दिवसीय इस महोत्सव में कई देशों के कलाकार, विद्वान, नृत्य आलोचक और प्रदर्शनकारी शामिल होंगे… महोत्सव का उद्देश्य कलाकारों के लिए स्थायी करियर के अवसरों पर विचार विमर्श करना, नीतिगत सुझाव प्रस्तुत करना और कला को बढावा देना है। आपको बता दें कि महोत्सव का उद्घाटन समारोह 16 अक्टूबर को एपी शिंदे संगोष्ठी भवन, एनएएससी कांम्प्लैक्स पूसा नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। इस महोत्सव में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मानित कलाकारों की ओर से संचालित 30 सत्रों का आयोजन होगा… ये सत्र भारतीय नृत्य की ऐतिहासिक और समकालीन प्रगति, नृत्य शिक्षा में प्रशिक्षण पद्धतियों और प्रदर्शनकारी कलाओं के शोध पद्धतियों पर केंद्रित होंगे। बता दें कि हर शाम कमानी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी…. जिनमें डॉ. सोनल मानसिंह और रामली इब्राहिम जैसे प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। वही महोत्सव में युवाओं की भागीदारी को भी विशेष महत्व दिया गया है। इसके अलावा अकादमी देश के कई क्षेत्रों और भारत और विश्व के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढावा देने में भी राज्य का सहयोग करती है…
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…