Uncategorized

कॉकरोच जनता पार्टी से इंस्पायर होकर पाकिस्तान में भी बनी ‘कॉकरोच अवामी पार्टी’

भारत में सोशल media पर वायरल हुई “Cockroach Janta Party” यानी CJP अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है। भारत में शुरू हुआ यह व्यंग्यात्मक ऑनलाइन आंदोलन अब पड़ोसी देश के युवाओं के बीच भी तेजी से चर्चा में आ गया है। पाकिस्तान में इसी तर्ज पर “Cockroach Awami Party (CAP)” और “Cockroach Awami League (CAL)” जैसे कई सोशल मीडिया पेज सामने आए हैं।

दरअसल, भारत में CJP की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई थी। यह पूरा मामला उस विवादित टिप्पणी के बाद चर्चा में आया, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हुई। दावा किया गया कि बेरोजगार एक्टिविस्ट युवाओं की तुलना “कॉकरोच” और “पैरासाइट” से की गई थी। हालांकि बाद में इस पर सफाई भी दी गई, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया।

इसके बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के पीआर ग्रेजुएट और आम आदमी पार्टी के पूर्व सहयोगी अभिजीत दिपके ने 16 मई को “Cockroach Janta Party” नाम से ऑनलाइन कैंपेन शुरू किया। उन्होंने खुद को मजाकिया अंदाज में “कॉकरोच” बताते हुए इसे बेरोजगार और सिस्टम से नाराज युवाओं की आवाज बताया।

कुछ ही दिनों में इस अभियान को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने लगे। पार्टी ने खुद को “आलसी और बेरोजगार युवाओं” की आवाज बताते हुए शिक्षा, रोजगार, हेल्थकेयर, परीक्षा प्रणाली और सरकारी जवाबदेही जैसे मुद्दों को उठाना शुरू किया। मीम्स और व्यंग्य के जरिए यह आंदोलन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया।

भारत में इसकी चर्चा बढ़ने के बाद पाकिस्तान में भी इसी तरह के सोशल मीडिया अकाउंट सामने आने लगे। “Cockroach Awami Party” नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने खुलकर माना कि वह भारतीय आंदोलन से प्रेरित है। पेज के बायो में लिखा गया, “हाँ कॉपी किया है, लेकिन किसे फर्क पड़ता है… बात वही है।”

पाकिस्तान में बने इन पेजों का दावा है कि वे वहां की जेन-ज़ी पीढ़ी की आवाज बनना चाहते हैं। कई पोस्ट्स में पाकिस्तान की मुख्य राजनीतिक पार्टियों—PTI, PML-N और PPP—पर तंज कसा गया है।

एक एक्स अकाउंट @CockroachAP ने उर्दू में लिखा, “जिन्हें सिस्टम ने कॉकरोच समझा, हम उन्हीं अवाम की आवाज हैं।” वहीं “Cockroach Awami League Pakistan” नाम का एक अन्य पेज “हर हालात में जिंदा हैं” जैसे स्लोगन के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि भारत की “Cockroach Janta Party” के पास संस्थापक, सोशल मीडिया कैंपेन और एक तरह का घोषणापत्र मौजूद है, लेकिन पाकिस्तान में फिलहाल इसके कई अलग-अलग वर्जन देखने को मिल रहे हैं। वहां यह ट्रेंड अभी मुख्य रूप से मीम्स और ऑनलाइन व्यंग्य तक सीमित नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

1 hour ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 hours ago

सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर लंबे समय से चल…

2 hours ago

UN के नए नक्शे से बदलेगी दुनिया की तस्वीर, ये देश दिखेगा सबसे बड़ा

दुनिया को समझने के लिए हम जिस नक्शे का इस्तेमाल करते आए हैं, उसमें महाद्वीपों…

3 hours ago

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर

जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में…

3 hours ago

बिहार में गंगा का रौद्र रूप, पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। नदी के बढ़ते पानी…

4 hours ago