Uncategorized

Cockroach Janta Party को अर्जुन चौटाला ने दिया खुला समर्थन, “कॉकरोच भाइयों के साथ खड़े हैं”

देशभर में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई पार्टी की खूब चर्चा हो रही है। “Cockroach Janta Party” यानी CJP नाम की इस पार्टी को युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी बनने के कुछ ही दिनों के भीतर इसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स करोड़ों तक पहुंच गए हैं। तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है।

अब इस पार्टी की एंट्री हरियाणा की राजनीति में भी हो गई है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पोते अर्जुन चौटाला ने खुले तौर पर CJP का समर्थन किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को “देश का पहला कॉकरोच विधायक” भी बता दिया।

अर्जुन चौटाला के इस बयान के बाद हरियाणा की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कथित तौर पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बयान पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि युवाओं को “कॉकरोच” कहना गलत है और इससे ऐसा संदेश जाता है कि देश में सवाल पूछने की आजादी नहीं होनी चाहिए।

अर्जुन चौटाला ने कहा कि न्यायपालिका का काम सभी पक्षों को निष्पक्ष तरीके से देखना होता है और तथ्यों के आधार पर फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वह युवाओं और “कॉकरोच भाइयों” के साथ खड़े हैं, इसलिए वह खुद को पहला कॉकरोच विधायक मानते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कॉकरोच इंसानों से पहले इस दुनिया में आए थे और दुनिया खत्म होने तक जिंदा रहेंगे। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि “Cockroach Janta Party” के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं, जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। हालांकि वर्तमान में वह अमेरिका में रह रहे हैं। पार्टी बनने के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और युवाओं के बीच इस पार्टी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago