भारत का दुश्मन अबू कताल मारा गया, ‘अज्ञात हमलावरों’ ने निपटाया

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने भारत का एक और दुश्मन ढेर कर दिया है। दरअसल देश का दुश्मन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल मारा गया। जबकि इस हमले में 26/11 मुंबई हमले का सरगना हाफिज सईद भी गंभीर रुप से घायल हुआ है। पाकिस्तान के झेलम में अज्ञात बंदूकधारी ने उसकी जहन्नुम भेजा है। अबू कताल 26/11 मुंबई हमले के सरगना हाफिज सईद का भतीजा था और जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी था। अबू कताल आतंकी हाफिज सईद का करीबी था।

अबू कताल ने तीर्थयात्रियों पर करवाया था हमला

इसे अलावा भारत में हमलों की साजिश रचने में उसका अहम हाथ रहता था। बीते साल 9 जून को शिवखोड़ी से लौट रही बस पर तीर्थयात्रियों पर हमला करवाने में भी उसका हाथ था। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी। अबू कताल कश्मीर में आतंकी साजिश में लगा ही रहता था। वहीं पाकिस्तान में वह आराम से रह रहा था। राजौरी जिले के धंगरी गांव में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी हमले में भी उसका नाम आया था। 2023 की चार्जशीट में एनआई ने उसका नाम शामिल किया था। यहां एक विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि लश्कर के लिए वह लंबे समय से काम कर रहा था। 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का वह बेहद करीबी था और दोनों मिलकर आतंकी हमलों की साजिश रचा करते थे।

अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी

रिपोर्ट के मुताबिक कताल की पाकिस्तान में उस वक्त दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जब वह अपनी गाड़ी में यात्रा कर रहा था। भारत की सुरक्षा एजेंसियां उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी जो उसकी मौत के साथ ही खत्म हो गई है। कताल की हत्या के साथ ही अभी तक दर्जन भर से ज्यादा आतंकी हैं, जिनकी पाकिस्तान में हत्या की गई है। अज्ञात हमलावर लगातार आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं।

पाकिस्तान में भारत के कितने दुश्मन ढेर ?

15 मार्च, 2025 –
अबू कताल (हाफिज सईद का भतीजा)
14 अप्रैल, 2024 –
सरफराज तांबा (सरबजीत का हत्यारा)
मार्च, 2022 –
जहूर इब्राहिम (जैश का सदस्य)
मार्च, 2023 –
बशीर अहमद पीर (हिजबुल का सदस्य)
9 नवंबर, 2023 –
अकरम गाजी (लश्कर के पूर्व आतंकी)
5 नवंबर, 2023 –
ख्वाजा शाहिद (सुजवां हमले में शामिल)
सितंबर, 2023 –
रियाज अहमद (ढांगरी हमले का मास्टरमाइंड)
28 सितंबर, 2023-
जियाउर रहमान (लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य)
11 अक्टूबर, 2023 –
शाहिद लतीफ (पठानकोट हमले में शामिल)
13 नवंबर, 2023 –
रहीम उल्लाह तारिक (मसूद अजहर का करीबी)

पाकिस्तान ने भारत पर लगाए थे आरोप

पिछले साल पाकिस्तान ने भारतीय खुफिया एजेंसियों के ऊपर कई ऐसे लोगों की हत्या का इल्जाम लगाया था, जिन्हें भारत मोस्ट वांटेड आतंकी मानता है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि जून 2021 के बाद से कई पाकिस्तानी नागरिकों की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की है। पिछले साल जून में ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने पाकिस्तान के दावों का समर्थन किया था। लेकिन नई दिल्ली ने किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है।

 

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

31 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

49 minutes ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

4 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

5 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago