विदेश

PM Modi: ‘RSS को समझना आसान नहीं, इसके कामकाज को समझना होगा’; पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने बताया संघ से अपना जुड़ाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के जानेमाने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से लंबी बातचीत हुई है। इसमें पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन से अपने  बचपन से लेकर सार्वजनिक जीवन की यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में RSS से अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की है। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैंने RSS जैसे प्रतिष्ठित संगठन से जीवन का सार और मूल्य सीखा। मुझे उद्देश्यपूर्ण जीवन मिला।

पीएम मोदी ने आरएसएस के बारे में कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है, और इसे समझना आसान नहीं है। आरएसएस अपने सदस्यों को जीवन का उद्देश्य देता है और यह सिखाता है कि राष्ट्र ही सब कुछ है और समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा है। उन्होंने यह भी बताया कि आरएसएस के कुछ सदस्यों ने ‘विद्या भारती’ नामक संगठन की शुरुआत की, जो आज देशभर में करीब 25,000 स्कूल चला रहा है।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने अपनी आलोचनाओं के बारे में भी बात की और कहा कि वे आलोचना का स्वागत करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह लोकतंत्र की आत्मा है।

पाकिस्तान पर पीएम मोदी की टिप्पणी

पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान को सद्बुद्धि मिलेगी और वे शांति का रास्ता चुनेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था ताकि वह एक नया अध्याय शुरू कर सके, लेकिन उनके शांति के प्रयासों को दुश्मनी और विश्वासघात का सामना करना पड़ा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जब भी भारत शांति की बात करता है, तो दुनिया उनकी बात सुनती है क्योंकि भारत गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी की भूमि है।

1.4 अरब भारतीयों की ताकत

पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कहा कि जब वे विश्व नेताओं से हाथ मिलाते हैं, तो यह सिर्फ ‘मोदी’ नहीं होता, बल्कि यह 1.4 अरब भारतीयों का प्रतिनिधित्व होता है। उनका मानना है कि उनकी ताकत उनके नाम में नहीं, बल्कि 1.4 अरब भारतीयों और देश की कालातीत संस्कृति और विरासत में है।

भारत के इतिहास पर भी चर्चा

लेक्स फ्रिडमैन ने अपनी यात्रा से पहले पीएम मोदी के साथ भारत के इतिहास सहित कई विषयों पर घंटों बात करने की खुशी और उत्सुकता व्यक्त की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि पीएम मोदी अब तक के सबसे आकर्षक व्यक्तित्वों में से एक हैं जिन्हें उन्होंने जाना है।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

46 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago