हरियाणा

Haryana Budget 2025: CM सैनी आज पेश करेंगे बजट, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा खास फोकस ?

हरियाणा विधानसभा में आज यानि सोमवार को सीएम नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री प्रदेश का बजट पेश करेंगे। बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं, आर्थिक विकास सहित शिक्षा के बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बजट में उन अधिकतर वादों को पूरा करने की कोशिश करेगी जो उन्होंने विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में प्रदेश की जनता से किए है।

बता दें कि, सीएम नायब सिंह ने अपने पांच महीने के कार्यकाल में अभी तक संकल्प पत्र के 19 वादों को पूर्ण कर चुके और 14 वादों को पूरा करने की प्रक्रिया की जा रही है। सीएम सैनी द्वारा सोमवार को विधानसभा में पेश किए जाने वाला बजट साल 2025-26 समावेशी और सर्व कल्याण की भावना पर आधारित होगा।

आपको बता दें कि, विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने संकल्प पत्र में 217 वादों किए थे जिसे पांच साल में पूरा किया जाना है। वहीं, सरकार ने साल 2014 और 2019 के अपने संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा किया। सरकार ने साल 2025-26 का बजट तैयार करने से पहले सीएम सैनी ने करीब दो दर्ज स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक की और उनकी राय ली जिसमें 11 हजार सुझाव उनके पास ऑनलाइन तरीके से आए।

वहीं, इस बार के बजट की थीम अंत्योदय कल्याण, अन्नदाता, नारी शक्ति और युवा सशक्तीकरण है। इसमें भी किसानों और महिलाओं के कल्याण पर सबसे अधिक बजट खर्च किए जाने की संभावना है।

इन मुद्दों पर रह सकता है खास फोकस ?

10 किलोमीटर के एरिया में संस्कृति मॉडल स्कूल बनाने पर किया जा रहा विचार
सोमवार को करीब दो लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किए जाने की संभावना
दो लाख नई सरकारी नौकरियों की घोषणा संभव, 1.75 लाख दे चुकी सरकार
धान के खेत का खाली रखने पर 10 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि
इस बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये महिलाओं को प्रति माह देने के वादे को पूरा किया जा सकता है।
युवाओं को रोजगार के लिए 25 लाख रुपये तक सस्ती दरों पर लोन दिलाने के अलावा सरकार 10 शहरों को आइएमटी खरखौदा की तर्ज पर विकसित करने के लिए बजट राशि का प्रविधान करने जा रही है।
साल 2025-26 के बजट में अव्वल बालिका योजना के तहत हर जिले में प्रथम आने वाली बच्ची को स्कूटी प्रदान की जा सकेगी, जबकि दो लाख नई सरकारी नौकरियों की घोषणा वित्त मंत्री नायब सैनी बजट में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

भारत का दुश्मन अबू कताल मारा गया, ‘अज्ञात हमलावरों’ ने निपटाया

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago