भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मौजूद मुख्य कोच और पूर्व BJP सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर की तरफ से ये धमकी मिली है। उन्होंने बुधवार को दिल्ली पुलिस को एफआईआर के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
बताया जा रहा है कि यह धमकी उन्हें ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें सिर्फ तीन शब्द लिखे गए थे -I kill You…. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अब तक इसके पीछे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ईमेल किसने और कहां से भेजा। वहीं, इसके लिए सायबर सेल की टीम ईमेल को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के जरिए मामले की जांच सघनता से कर रही है।
ये भी पढ़ें:
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…