भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच गाबा में हुआ जो कि बारिश की भेट चढ़ गया। इस सीरीज को भारत ने 2-1 से जीत लिया है। वहीं, भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बराबरी कर ली है।
बता दें कि, धोनी और कोहली की कप्तानी में ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 सीरीज जीतने में सफल रहे थे लेकिन इस बार ऐसा करके सूर्या ने भी नया कीर्तिमान रच दिया है। वहीं, अगर हम बात करें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों के इतिहास की तो ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी तक भारत को अपनी सरजमीं पर टी20 सीरीज नहीं हरा पाई है।
आपको बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में बनी यह परंपरा अब सूर्यकुमार यादव ने आगे बढ़ाई है। वहीं, जब इस सीरीज का आखिरी मैच खेला गया तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाए थे, जिसके बाद भारी बारिश और बिजली चमकने के चलते आगे का खेल नहीं हो पाया। मुकाबले के रद्द होने के साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली।
बता दें कि, सीरीज का पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच कैनबरा भी बारिश के चलते धुल गया था इसके बाद फिर ऑस्ट्रेलिया ने मेलर्बन टी20 मैच को 4 विकेट से जीता। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए होबार्ट में 5 विकेट और गोल्ड कोस्ट मेंं 48 रन से टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरया। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घर पर भारत के खिलाफ 2008 के बाद से टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है। ये सिलसिला इस बार भी बरकरार रहा।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…