Uncategorized

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच अमेरिका ने एक अहम फैसला लेते हुए रूस को भारत को तेल बेचने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दे दी है। इस फैसले से कई महीनों से समुद्र में फंसे रूसी तेल के जहाजों को रास्ता मिल गया है और भारत को भी संभावित तेल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने यह छूट इसलिए दी है ताकि वैश्विक तेल बाजार पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सके। ईरान के साथ युद्ध जैसी स्थिति बनने के बाद तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई थी। ऐसे में समुद्र में रुके रूसी तेल को भारत तक पहुंचाने की अनुमति दे दी गई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद इन शिपमेंट्स को आगे बढ़ने के लिए 30 दिनों की विशेष अनुमति दी गई है। यह फैसला अस्थायी है, लेकिन इससे फिलहाल बाजार में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दरअसल, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे और अन्य देशों को भी रूसी तेल न खरीदने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद भारत ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए रूस से तेल खरीदना जारी रखा। भारत अब रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदार देशों में शामिल है।

भारत सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए तेल कहां से खरीदना है, इसका फैसला भारत खुद करेगा। वहीं सरकार ने यह भी बताया था कि देश के पास करीब 50 दिनों का तेल भंडार मौजूद है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अब अमेरिका की इस अस्थायी छूट से भारत को फिलहाल बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

2 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago