स्पोर्ट्स

IND vs PAK: पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटा विराट कोहली का कवर ड्राइव; इस शॉट से क्यों है इतना प्यार? खुद खोला राज

BCCI द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में विराट कोहली कवर ड्राइव की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने इस शॉट के प्रति अपनी दीवानगी का राज भी खोला। कोहली ने कहा, “यह शॉट पिछले कुछ वर्षों में मेरी कमजोरी रहा है। हालांकि, इस शॉट पर मैंने कई सालों में काफी रन भी बनाये हैं।” उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कवर ड्राइव से रन बनाने पर उन्हें खास संतुष्टि मिली, और यह शॉट खेलते समय वह हमेशा अच्छा महसूस करते हैं।

कोहली का कवर ड्राइव: एक खास शॉट

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी मैच में, विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार शतक जमाया। कोहली ने 111 गेंदों पर 100 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई शानदार कवर ड्राइव लगाए। इस पारी के दौरान, कोहली ने बताया कि कवर ड्राइव उनके लिए एक विशेष शॉट है, जिससे उन्हें हर बार अच्छा लगता है। उनका मानना है कि जब वह इस शॉट को खेलते हैं, तो उनका आत्मविश्वास और खेल पर नियंत्रण बेहतर रहता है।

विराट कोहली और तीसरे नंबर की बल्लेबाजी

कोहली ने अपने बल्लेबाजी के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने बताया, “तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, मुझे हमेशा यह ध्यान रखना पड़ता है कि बीच के ओवरों में नियंत्रण बनाए रखूं। मैं स्पिनरों के खिलाफ जोखिम नहीं लेना चाहता और तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने की कोशिश करता हूं।” वह अपनी भूमिका को प्राथमिकता देते हुए मैच के अंत तक पहुंचने का लक्ष्य रखते हैं, खासकर चेज करते हुए मैच को खत्म करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

कोहली को कवर ड्राइव से प्यार क्यों?

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में विराट कवर ड्राइव की तैयारी करते दिख रहे हैं। वह कहते हैं, ‘यह शॉट पिछले कुछ वर्षों में मेरी कमजोरी रही है। मैंने पिछले कुछ वर्षों में इस शॉट पर खूब रन भी बटोरे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मैंने अपने शॉट्स पर भरोसा जताया। शुरुआत में जो मैंने जो कुछ रन बटोरे वह कवर ड्राइव पर थे। मैं यही सोच रहा था कि इसे जारी रहने देता हूं और थोड़ा जोखिम उठाते हुए अपने शॉट्स को खेलना जारी रखता हूं। जब मैं इस तरह के कवर ड्राइव्स खेलता हूं तो अच्छा महसूस करता हूं। व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए एक अच्छी पारी रही। एक टीम के तौर पर भी हमने अच्छा काम किया। किसी महत्वपूर्ण मैच में इस तरह से बल्लेबाजी करना अच्छा लग रहा है। इस मैच से सेमीफाइनल के लिए जगह दाव पर था। ऐसे मुकाबले में योगदान देना और टीम को जिताना और क्वालिफाई कराने पर अच्छा महसूस हो रहा है।’

https://www.instagram.com/reel/DGcMx0CzwBR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago