स्पोर्ट्स

Ind vs Eng 4th Test Match: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। फिलहाल भारत अभी इस सीरीज में 2-1 से पीछे है। वहीं, चौथा टेस्ट मैच 23 मार्च को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करेगा। शुभमन गिल एंड कंपनी के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर भारत इस मुकाबले को हार जाता है तो इंग्लैंड इस सीरीज को जीत लेगी।

वहीं, भारतीय टीम को चौथे टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बाहर हो गए है। बीसीसीआई के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अभ्यास के दौरान उनकी उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद टांके भी आए थे। वहीं, ऐसा माना जा रहा था कि अर्शदीप चौथे टेस्ट में अपना डेब्यू कर सकते हैं।

बीसीसीआई सूत्रों ने बताया “अर्शदीप सिंह के हाथ पर गहरा कट लग गया है, जिसके बाद टांके लगे। उन्हें पूरी तरह फिट होने में कम से कम 10 दिन तो लगेंगे, सिलेक्टर्स ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है।”

बता दें कि, दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप सिंह का चौथे टेस्ट में खेलना अभी कन्फर्म नहीं है, उन पर भी संशय बना हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि वह कमर दर्द से जूझ रहे हैं। उन्होंने मैनचेस्टर रवाना होने से पहले भारत के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था।

 

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

 

ये भी पढ़ें:

आरती राव से बयान से हरियाणा भाजपा में खलबली, कहा ‘हमने बनवाई है सरकार’

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

45 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago