देश

भारत की Air Strike का पाकिस्तान को सताने लगा डर, भारतीय विमानों के लिए Air Space को 24 अगस्त तक किया बंद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय विमानों के लिए अपना एअरस्पेस बंद कर दिया था और हाल ही में पाकिस्तान ने इस बैन को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान ने बताया Air Space बंद करने का कारण

वहीं, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, 16 से 23 जुलाई तक सेंट्रल सेक्टर की एयरस्पेस पूरी तरह बंद रहेगी। 22 और 23 जुलाई को दक्षिणी पाकिस्तान की हवाई सीमा भी बंद की गई है हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे मिलिट्री एक्सरसाइज या मिसाइल परीक्षण बताया गया है।

पाकिस्तान में चीनी कार्गो विमान !

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में चीनी कार्गो विमानों की पाकिस्तान में आवाजाही देखी गई थी जिससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि चीन ने पाकिस्तान को नई सैन्य तकनीक, हथियार और एयर डिफेंस सिस्टम मुहैया कराए हैं।

TRF पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

बता दें कि, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है जिसके बाद पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। भारत की संभावित एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान सतर्क नजर आ रहा है।

NOTAM (notice to airmen) के अनुसार, भारतीय एअरलाइंस के किसी भी नागरिक या सैन्य विमान को पाकिस्तान एअरस्पेस में एंट्री में नहीं मिलेगी। यह आदेश बीती शाम 3:50 बजे से लागू किया गया है। PAA ने नोटिस में जानकारी देते हुए कहा कि यह बैन भारतीय समयानुसार 24 अगस्त 2025 की सुबह 5:19 बजे तक लागू रहेगा।

 

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

 

ये भी पढ़ें:

Ind vs Eng 4th Test Match: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

5 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago