स्पोर्ट्स

IND VS ENG 2nd ODI Playing XI: कटक वनडे में रोहित शर्मा करेंगे प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव, कोहली की होगी टीम में वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, अब इस मुकाबले को जीत कर टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

कटक के बारबती स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली घूटने में सूजन के कारण पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे लेकिन किंग कोहली फिट हो चुके है और इस मुकाबले में वो खेलने के लिए तैयार है। वहीं, कोहली को लेकर उप कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि, वो पूरी तरह से फिट है और बाद में बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी यही बात बोली थी।

बता दें कि, विराट कोहली के प्लेइंग 11 में शामिल होने के बाद यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 15 रन ही बना सके थे। कोहली के टीम में शामिल होने के बाद यह साफ है कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते नजर आएंगे और चौथे नंबर अय्यर पर खेलेंगे। वहीं, इस मैच में सबकी नजर है विराट कोहली के फॉर्म पर नजर आएगी।

दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

दूसरे वनडे में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago