Uncategorized

IND VS AUS Adelaide Test: कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, Playing XI में बड़ा बदलाव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गवास्कर टॉफी का दूसरा मुकाबला आज एडिलेड में शुरू होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज मैच का पहला दिन है और यह मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाएगा यानि कि यह एक डे-नाइट मैच है। फिलहाल भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

बता दें कि, एडिलेड के ओवल में आज बादल छाए हुए है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे पहले एक ही पिंक बॉल टेस्ट मैच एडिलेड में दिसंबर 2020 में खेला गया था जहां भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वैसे भारत के पास इस सीरीज में हैट्रिक लगाने का मौका है क्योंकि, टीम इंडिया ने पिछले 2 दौरों में कंगारुओं को उन्हीं के घर में हाराया है।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव

भारतीय टीम के स्क्वाॉड में 3 खिलाड़ियों की वापसी हुई है। पर्थ टेस्ट में खेले वॉश‍िंंगटन सुंदर, देवदत्त पड‍िक्कल और ध्रुव जुरेल एड‍िलेड टेस्ट से बाहर हैं उनकी जगह रव‍िचंद्रन अश्व‍िन, रोह‍ित शर्मा और शुभमन ग‍िल की टीम में वापसी हुई है।

एड‍िलेड टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (व‍िकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

एड‍िलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago