Uncategorized

IND VS AUS 4th Test Update: प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा, मेलबर्न टेस्ट से होंगे बाहर ?

टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और दोनों ही टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया नेट पर जमकर पसीना बहा रही है। रविवार को भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

वहीं, चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम की मुसीबत बढ़ गई है। प्रैक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के घुटने में चोट लग गई है। ऐसे में रोहित काफी दर्द में दिखे। हालांकि, फीजियो ने फौरन ही आईसपैक लगाया लेकिन उनको चलने में थोड़ दिक्कत हो रही थी। फिलहाल रोहित ठीक है और उम्मीद है कि वो मेलबर्न टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

बता दें कि, अगर रोहित शर्मा मेलबर्न टेस्ट से बाहर होते है तो जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तान करते हुए दिखेंगे। वहीं, रोहित शर्मा इस सीरीज में काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे है। उन्होंने तीन पारियों में केवल 19 रन बनाए है। इस दौरान उनका एवरेज 6.33 रहा है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

1 day ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 days ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 days ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago