स्वामी अवधेशानंद जी गिरि जी

“उपनिषद् के इस मंत्र में ऋषि एक अद्भुत रहस्य खोलते हैं”

श्रीसद्गुरु आशीषवचनम्
— “प्रभुश्री की लेखनी से” —
01 जुलाई, 2025 (मंगलवार)

तस्माच्च देवा बहुधा संप्रसूताः साध्या मनुष्याः पशवो वयांसि ।
प्राणापानौ व्रीहियवौ तपश्च श्रद्ध सत्यं ब्रह्मचर्यं विधिश्च ।।
– मुण्डकोपनिषद् २.१.७

उपनिषद् के इस मंत्र में ऋषि एक अद्भुत रहस्य खोलते हैं, वह रहस्य जो सृष्टि के प्रत्येक रूप में उस अद्वितीय परम तत्व को प्रकट करता है।

कल्पना करें ! उस परम चैतन्य की, जिससे इस विराट संसार में विविधता के असंख्य रूप उत्पन्न होते हैं – देवता, सिद्धगण, मनुष्य, पशु-पक्षी, वनस्पति, प्राण-अपान, अन्न तथा तप, श्रद्धा, सत्य, ब्रह्मचर्य, यज्ञ जैसी पवित्र साधनाएँ – सभी उसी एक स्रोत से निकले हुए हैं।

भगवद्पाद आदिशंकराचार्य इस मंत्र के भाष्य में कहते हैं कि इस ब्रह्माण्ड में जो कुछ भी है – स्थूल हो या सूक्ष्म, दृश्य हो या अदृश्य वह उस एक अद्वितीय सत् चैतन्य से ही प्रकट हुआ है। यहाँ कुछ भी पृथक नहीं है, कुछ भी पराया नहीं है।

अद्वैत वेदान्त इस सत्य को और गहराई से प्रकट करता है — जगत के विविध रूप उसी एक चेतना के अभिव्यक्त रूप हैं, ठीक वैसे ही, जैसे सूर्य से किरणें निकलती हैं, पर वे सूर्य से अलग नहीं होतीं।

यह मंत्र हमें बताता है कि श्रद्धा, तप, यज्ञ, कर्म — जो कुछ भी साधना के मार्ग में है — वह भी उसी ब्रह्म से उपजा है, ताकि साधक इस विविध जगत में एकत्व के दर्शन कर सके।

इस उपनिषद् मंत्र की इस गूढ़ शिक्षा से हृदय में अद्वैत का बोध जागृत होता है — “सर्वं खल्विदं ब्रह्म” — सारा अस्तित्व उसी एक परम तत्व की लीला है।

यही बोध हमारे भीतर भेद-भाव मिटाकर एक व्यापक दृष्टि उत्पन्न करता है, जहाँ साधना जीवन की अभिन्न धारा बन जाती है, और हम इस विराट संसार में प्रत्येक रूप में उसी परमात्मा के दर्शन करते हुए आनन्द, सत्य और मुक्ति का अनुभव करते हैं।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

14 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

14 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

14 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

17 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

18 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

18 hours ago