Uncategorized

प्रेमानंद महाराज ने इन लोगों को दी चेतावनी, कह दी ये बात

प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि, मंदिर जाना तभी सच में काम आता है जब इंसान का मन पवित्र हो और वो अच्छे कर्म करता है। अगर दिल में सच्ची श्रद्धा और व्यवहार हो तभी ईश्वर की कृपा बनी रहती है और भगवान की पूजा का फल मिलता है।

महाराज जी ने आगे कहा कि, लोग विश्वास और श्रद्धा के साथ भगवान की पूजा करते हैं, तीर्थ यात्रा पर जाते हैं , मंदिरों में दर्शन करते हैं। पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन के माध्यम से वे भगवान का स्मरण करते हैं और ऐसा माना जाता है कि जब इंसान दिल से भक्ति करता है, तो उसका मन शांत रहता है, और मन में शांति रहती है तो जीवन में संतुलन भी बना रहता है। लेकिन हर व्यक्ति को भक्ति का फल एक जैसा मिले, यह जरूरी नहीं है। किसी को कितना पुण्य मिलेगा, यह उसकी सोच, व्यवहार और कर्मों पर निर्भर करता है।

प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि कुछ लोग चाहे कितनी भी पूजा करें या कितने ही मंदिरों के दर्शन कर लें, फिर भी उन्हें उसका पुण्य नहीं मिलता और इसके पीछे कारण उनका गलत आचरण और अशुद्ध विचार होते हैं। जो मनुष्य बुरा काम करता है, दूसरों को दुख पहुंचाता है या मन में बुरी सोच रखता है, उसकी पूजा का कोई फायदा नहीं होता अगर कोई सिर्फ भक्त बनने का दिखावा करता है, लेकिन उसका दिल साफ नहीं है, तो मंदिर जाना भी बेकार है।

उन्होंने आगे कहा कि, भगवान हर व्यक्ति के हृदय में रहते हैं और हमारे सभी कर्मों को देख रहे हैं। हम दूसरों के सामने कुछ भी दिखा सकते हैं, लेकिन भगवान से कुछ छिप नहीं सकता।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago