Uncategorized

Haryana: में अमित शाह ने अयोध्या में मिली हार पर पहली बार दी अपनी प्रतिक्रिया

Haryana: में अमित शाह ने अयोध्या में मिली हार पर पहली बार दी अपनी प्रतिक्रियाहरियाणा विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है। वहीं, चुनाव प्रचार के लिए अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता प्रचार के लिए ताबड़तोड़ रैलिया कर रहे है। वहीं, इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी… कांग्रेस पार्टी की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया, वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया। आपने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरी की। वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी पीएम मोदी ने लागू कर दिया है, अब नई तनख्वाह के साथ पेंशन मिलेगी।”Haryana

अयोध्या सीट पर मिली हार पर क्या बोले अमित शाह?

भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर मिली हार पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीटों पर हार जीत होती रहती है, इसे रामलला के अपमान से मत जोड़ो। कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में रामलला टेंट में थे। पीएम मोदी ने भूमि पूजन भी किया, मंदिर भी बनाया और प्राण प्रतिष्ठा करने का काम भी किया। इससे पहले पूरा विपक्ष ये कहता था कि बीजेपी अयोध्या में इसलिए हारी क्योंकि उन्होंने रामलला का अपमान किया था।Haryana

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

30 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago