हरियाणा

CRIME NEWS: जमीनी विवाद में धोके से भात में युवक को बुलाकर जलाया जिंदा

CRIME NEWS: जमीनी विवाद में धोके से भात में युवक को बुलाकर जलाया जिंदा

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने राजस्थान के अलवर में ताऊ को जिंदा चला दिया। गंभीर हालात में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सोमवार की रात को उसकी मौत हो गई।बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 का रहने वाला 60 वर्षीय रामस्वरूप मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिला के गांव करोड़ा का रहने वाला था। पिछले 40 सालों से वह बल्लभगढ़ में मकान बनाकर रहा रहा था।

मृतक की बेटी शिमला ने बताया कि 6 अप्रैल को उसके पिता रामस्वरूप अपने बड़े भाई के बेटे सोहन के बच्चे के कुआं पूजन में अलवर गया हुआ था। 29 अप्रैल को सोहन की बहन के भात का प्रोग्राम था, इस दौरान सोहन ने उनके पिता को शराब पिलाई और देर रात के समय गली में बाहर अपने भाई कालिया के साथ मिलकर आग लगा दी

शिमला ने बताया कि आग लगने के बाद एक बच्ची ने शोर मचा दिया, जिसके बाद शोर सुनकर रिश्तेदार घायल हालात में रामस्वरूप को लेकर रेवाड़ी पहुंचे। रेवाड़ी में उनका घर है, जहां पर उसको कॉल करके मामले की जानकारी दी गई।

शिमला ने बल्लभगढ़ में अपने भाई को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद 30 अप्रैल को रामस्वरूप को फरीदाबाद के बीके अस्पताल लेकर आया गया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालात में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 30 अप्रैल को रामस्वरूप को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, लेकिन 5 मई की रात को उसकी मौत हो गई

मृतक की बेटी शिमला ने बताया पिताजी के नाम गांव करोड़ा में ढाई एकड़ जमीन है। जो उनके पिताजी के हिस्से में आई थी। लेकिन सोहन और कालिया उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

इस जमीन को लेकर पिछले कई सालों से उनका विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सोहन और कालिया ने उनके पिता को शराब पिलाकर जला दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत अलवर पुलिस को कर दी थी।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago