Categories: देश

मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान

 लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी तपिश गर्मा गई है. सपा के साथ बढ़ते तनाव और सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बसपा प्रमुख मायावती से साथ आने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती बहुत बड़ी नेता है। इमरान मसूद ने कहा है किहम चाहते हैं कि मायावती बाहर आए. हम चाहते हैं हमारे साथ रहे, मायावती बड़ी लीडर है. उन्होंने कहा कि मायावती अगर साथ आती हैं तो प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए यदि सभी विपक्षी दल और ताकतें एकजुट हों, तो चुनावी तस्वीर बदल सकती है. उनके इस बयान को गठबंधन की बदलती हवा और नए सियासी विकल्प तलाशने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

मायावती से इमरान मसूद ने मांगा साथ
सपा से गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि, जो होगा अच्छा होगा. हमें बस बीजेपी और उसकी विचारधारा के खिलाफ राहुल गांधी की आवाज को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बीजेपी को हराने में सक्षम हैं। 

जब उनसे पूछा गया कि बहनजी (मायावती) को आगे आना चाहिए तो इमरान ने कहा कि बहनजी बहुत बड़ी नेता हैं, मैं तो चाहता हूं कि वो हमारे साथ रहें. इसके साथ ही उन्होंने मायावती को बड़ा नेता बताया। 

इमरान मसूद के इस रुख ने यूपी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि एक तरफ सपा-कांग्रेस के रिश्तों में खटास दिख रही है और दूसरी तरफ बसपा की स्वतंत्र रणनीति पर नजरें टिकी हैं। 

पश्चिमी यूपी में दलित और मुस्लिम वोट बैंक के गणित को साधने के लिए मसूद का यह बयान अहम संकेत देता है, हालांकि मायावती और बसपा नेतृत्व की ओर से इस अपील पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। 

News Desk

Recent Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला, कुलपति डॉ. चंदेल करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विचार मंथन हेतु इंदिरा गांधी…

51 minutes ago

प्रदेश को मिले 36 नए नायब तहसीलदार,सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र।

प्रदेश को 36 नए नायब तहसीलदार मिले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को…

53 minutes ago

8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे

 नई दिल्‍ली 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने कई बड़ी…

1 hour ago

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री आवास में जनता से मिले CM धामी, सड़क-पानी से लेकर पेंशन तक की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के…

1 hour ago

Uttarakhand News: CM धामी का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक बढ़ाई गई पुरस्कार राशि…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित…

1 hour ago