Categories: देश

Uttarakhand News: ‘बेटा हिमालय का’ गीत से जन-जन तक पहुंचेगी उत्तराखंड की विकास गाथा, CM धामी ने किया विमोचन, पर्यटन से लेकर महिला सशक्तिकरण तक दिखी विकास की झलक….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शासकीय आवास में उत्तराखण्ड के विकास कार्यों एवं राज्य की निरंतर प्रगति को समर्पित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया. टीम उत्तराधुन द्वारा तैयार किए गए इस गीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों, पर्यटन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों तथा स्टार्टअप एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को गीत-संगीत एवं दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से खूबसूरती से दर्शाया गया है.

मुख्यमंत्री ने गीत के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीत-संगीत जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है इस प्रकार की रचनात्मक प्रस्तुतियां राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है ‘संकल्प नए उत्तराखण्ड का’ की थीम पर आधारित इस गीत में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उत्तरोत्तर प्रगति एवं विकास की नई संभावनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है

News Desk

Recent Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला, कुलपति डॉ. चंदेल करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विचार मंथन हेतु इंदिरा गांधी…

40 minutes ago

प्रदेश को मिले 36 नए नायब तहसीलदार,सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र।

प्रदेश को 36 नए नायब तहसीलदार मिले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को…

43 minutes ago

8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे

 नई दिल्‍ली 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने कई बड़ी…

1 hour ago

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री आवास में जनता से मिले CM धामी, सड़क-पानी से लेकर पेंशन तक की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के…

1 hour ago

Uttarakhand News: CM धामी का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक बढ़ाई गई पुरस्कार राशि…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित…

1 hour ago

Uttarakhand News: समरसता संकल्प यात्रा में बोले CM धामी, संत रविदास के आदर्शों पर चलकर उत्तराखंड ने लागू किया समान नागरिक कानून…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में संत शिरोमणि…

1 hour ago