Categories: देश

Uttarakhand News: CM धामी का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक बढ़ाई गई पुरस्कार राशि…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400, द्वितीय पुरस्कार 200 से बढ़ाकर 300 तथा तृतीय पुरस्कार 150 से बढ़ाकर 200 किया जाएगा.

विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः 500, 400 एवं 300 से बढ़ाकर 700, 500 एवं 400 की गई है. इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि 800, 600 एवं 400 से बढ़ाकर क्रमशः 1,000, 800 एवं 600 तथा राज्य स्तर पर 1,500, 1,000 एवं 700 से बढ़ाकर क्रमशः 2,000, 1,500 एवं 1,000 की गई है.

मुख्यमंत्री द्वारा ‘मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किए जाने का भी अनुमोदन दिया गया है. इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में वर्तमान में शामिल 32 खेलों की संख्या बढ़ाकर 50 किए जाने तथा आयोजन के लिए कुल धनराशि में यथोचित वृद्धि किए जाने को मंजूरी दी गई है. इसमें विशेष रूप से प्रदेश के पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा.

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ का गठन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को होमगार्ड के जवानों की भांति मानदेय दिए जाने के संबंध में समिति गठित कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी रिक्त भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 109.88 लाख (एक करोड़ नौ लाख अठासी हजार रुपये मात्र) की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

News Desk

Recent Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला, कुलपति डॉ. चंदेल करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विचार मंथन हेतु इंदिरा गांधी…

40 minutes ago

प्रदेश को मिले 36 नए नायब तहसीलदार,सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र।

प्रदेश को 36 नए नायब तहसीलदार मिले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को…

43 minutes ago

8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे

 नई दिल्‍ली 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने कई बड़ी…

1 hour ago

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री आवास में जनता से मिले CM धामी, सड़क-पानी से लेकर पेंशन तक की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के…

1 hour ago

Uttarakhand News: समरसता संकल्प यात्रा में बोले CM धामी, संत रविदास के आदर्शों पर चलकर उत्तराखंड ने लागू किया समान नागरिक कानून…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में संत शिरोमणि…

1 hour ago