इंदौर
आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है. सोने का भाव 1 फीसदी यानी 1545 रुपये फिसलकर सुबह 9 बजे MCX पर 150925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 2386 रुपये गिरकर 232400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. कॉमेक्स पर भी सोने-चांदी का दाम फिसल गया है. गोल्ड इंटरनेशनल मार्केट में 1.24 फीसदी फिसलकर 4332 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और चांदी 1.19 फिसदी गिरकर 64.145 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
बुधवार को भी सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट आई थी. इस गिरावट के पीछे यूएस से आया एक बड़ा फैसला है. असल में, यूएस फेड ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है और आगे भी कर्ज महंगा होने के संकेत दिए है. इसी के चलते आज दोनों मेटल्स में गिरावट देखी जा रही है और इसके बाद डॉलर मजबूत हुआ, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।
आज कितना है सोने का दाम?
दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,810 रुपये है. जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी सोने की कीमतें लगभग इसी दाम पर हैं. वहीं, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,53,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट का भाव करीब 1,53,500 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसके अलावा स्थानीय टैक्स, ज्वेलरी बनाने का चार्ज और दुकान के रेट के कारण आपको कीमत अलग मिल सकती है. इसके अलावा खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट और मेकिंग चार्ज जरूर देख लें।
चांदी का लेटेस्ट रेट
आज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में चांदी का भाव एक जैसा है. इन सभी शहरों में 100 ग्राम चांदी की कीमत 23,168 रुपये है, जबकि 1 किलो चांदी 2,31,680 रुपये में मिल रही है।
क्या फिर हो सकता है ब्याज दरों में बदलाव?
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली बैठक अक्टूबर के आखिर में होगी. मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर इकोनॉमिस्ट का मानना है कि इस बैठक में ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया जाएगा, क्योंकि इसके ठीक एक हफ्ते बाद अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. हालांकि, गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि फेड अक्टूबर की बैठक में ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।
Sri Ganganagar Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान सीमा के नजदीक अनूपगढ़-सूरतगढ़…
Tonk Panchayat Election 2026: राजस्थान के टोंक जिले में पंचायत चुनाव से पहले मिठाई के…
Arjun Ram Meghwal Viral Video: राजस्थान के बीकानेर से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का…
Pia Dandiya US Election 2026: राजस्थान के जयपुर से पारिवारिक रिश्ता रखने वाली भारतीय मूल…
Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रेम विवाह ने पंचायत चुनाव की पूरी…
रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय…