Uncategorized

वाराणसी में भी वक्फ बोर्ड का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

आस्था की नगरी वाराणसी में भी वक्फ बोर्ड की मनमानियां सामने आईं हैं। यहां भी कब्जे वाली फितरत जारी रही। दरअसल यूपी सरकार के सर्वे में सामने आया है कि वाराणसी में भी सरकारी जमीन पर वक्फ बोर्ड ने कब्जा कर रखा है। जांच में पता चला है कि 406  ऐसी सम्पत्तियां है जो सरकारी हैं और उन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है। जिनपर ज्यादातर जमीन पर कब्रिस्तान बने हुए हैं। सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में वाराणसी जिला प्रशासन के मुताबिक जिले में 1,637 जमीन वक्फ बोर्ड के नाम से हैं। इनमें 1537 जमीनें सुन्नी समुदाय और 100 जमीनें शिया समुदाय की हैं। इस रिपोर्ट में बड़ी बात जो सामने आई है वो ये है कि बनारस में 78 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर वक्फ बोर्ड का दावा है।

78 हेक्टेयर जमीन पर पर वक्फ का अवैध कब्जा

प्रशासन की ओर से हुए सर्वे में कुल मिलाकर 406 संपत्तियां सामने आई हैं जो वक्फ बोर्ड के दफा-37 रजिस्टर में दर्ज की गई। इस 78 हेक्टेयर में मस्जिद, इमामबाड़ा, मजार और कब्रिस्तान फैले हुए हैं। जो वक्फ की कुल संपत्ति का करीब 25 फीसदी है। फिलहाल, प्रशासन ने अपनी सर्वे रिपोर्ट को राज्य सरकार और हाई कोर्ट के आदेश पर गठित कमेटी को भेज दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रशासन की ओर से लखनऊ में वक्फ कार्यालय को एक पत्र भेजकर उसे खारिज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव बताती हैं कि वर्ष 1359 में खसरा और खतौनी के आधार पर नगर निगम और तहसील ने सर्वे किया था। अब स्थलीय निरीक्षण में ये जांच के दौरान पता चला है कि 406 संपत्तियां हैं, जिसमें बंजर भूमि, तालाब, चारागाह और खेत हैं।

ज्ञानवापी के पक्षकार ने जताई आपत्ति

हालांकि, प्रशासन की इस रिपोर्ट पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्षकार मुख्तार अंसारी ने इस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार को गरीब मुसलमानों के प्रति दया दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि वक्फ की कुछ संपत्तियां सरकारी जमीन पर हों, लेकिन यह संभव नहीं है कि 25% सरकारी जमीन पर वक्फ का कब्जा हो। उन्होंने सरकार से रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की है।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago