महाकुंभ में वायरल हुए IIT बाबा ने की भगवान महादेव से बात
महाकुंभ में IIT बाबा के नाम से वायरल हुए हरियाणा के झज्जर निवासी अभय सिंह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. जिसकी वजह उनकी कुछ नए वीडियो है जो इन दिनों काफी वायरल हो रहे हैं। जिनमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, भगवान महादेव मुझसे बात करते हैं। और मुझे भगवान विष्णु कहते हैं। अभय सिंह ने कहा कि, मैं भगवान हूं और सब लोग मेरे हाथों की कठपुतली हैं।
जिसके बाद से सोशल मीडिया पर IIT बाबा को ट्रोल किया जा रहा है। जिसमें एक यूजर ने संजय दत्त कि फिल्म मुन्ना भाई MBBS से डॉयलॉग लिखा- सब्जेक्ट दिमाग यूज नहीं कर सकता। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि IIT बाबा बिग बॉस के अगले सीजन के लिए एक दम फिट हैं। कुछ यूजर ने बाबा के नशा करने को लेकर भी सवाल खड़े किए।
अभय सिंह, IIT बाबा:
अभय सिंह, IIT बाबा:
आपको बता दें कि, महाकुंभ में जूना अखाड़े के शिविर से IIT बाबा को प्रतिबंधित कर दिया गया है। अखाड़े के प्रवक्ता ने उन्हें ‘पढ़ा-लिखा पागल’ बताया। अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि, उसने सोशल मीडिया पर अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसलिए उसे अखाड़े की छावनी और उसके आसपास आने पर रोक लगा दी गई है। अभय सिंह साधु नहीं बने थे। वो लखनऊ से ऐसे ही यहां आ गए और स्वयंभू साधु बनकर घूम रहे थे।
साथ ही उन्होंने बताया कि, अखाड़े में अनुशासन सर्वोपरि है। अखाड़े के हर सदस्य को अनुशासन में रहना जरूरी है। लेकिन अभय सिंह ने अपने गुरु का अपमान करके इस परंपरा को तोड़ा। इसे देखते हुए अखाड़े की अनुशासन समिति ने उसके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की और उसे निष्कासित कर दिया गया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…