देश

पहले वायरल, अब पिटाई IIT बाबा की लगता है शामत आई

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चित IIT बाबा ने वीडियो प्रसारित कर एक मीडिया हाउस में साक्षात्कार के दौरान मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने सेक्टर-126 थाने में तहरीर दी है।
आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल महाकुंभ से मशहूर हुए अभय सिंह को एक प्राइवेट न्यूज चैनल पर डिबेट के लिए बुलाया गया था और वहां पर अन्य साधुओं के द्वारा उनकी पिटाई कर दी गई।

अभय सिंह की पिटाई का और बदसुलूकी का ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं कि किसी मीडिया हाउस में ऐसे कैसे हो सकता है। डंडे से पीटा, धरने पर बैठे वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद निजी चैनल ने साझा किया है जिसके बाद लोग इसको पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे कुछ साधुओं द्वारा अभय सिंह को अपशब्द कहे जा रहे हैं। कोई उनको पाखंडी बोल रहा है तो किसी का कहना है कि वो पाकिस्तानी एजेंट हैं।

मामला बिगड़ता देख वो वहां से जाने लगते हैं लेकिन तभी उनकी पिटाई हो जाती है। इस बीच आईआईटी बाबा भी नाराज हो जाते हैं और एंकर को धक्का देते हैं। फिर डंडे से एक बाबा ने उनकी पिटाई कर दी जिससे वो भड़क गए है। इस सारे मामले के बाद अभय सिंह उसी चैनल पर धरने पर बैठ गए। इस वीडियो के सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं और इस पिटाई की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

अभय सिंह के साथ हुई इस घटना के बाद लोगों की अलग अलग राय है। एक ने लिखा, ”एक आईआईटी बाबा ने सारे बाबाओं की पोल खोल दी।” एक ने लिखा, ”इसपर तो जूता बजना चाहिए।” एक ने लिखा, ”इस पिटाई के लिए चैनल दोषी है।” एक ने लिखा, ”इसे मीडिया की मूर्खता कहेंगे इन्होंने चंद बाते क्या बता दी उन्हें पूज्य साधु-संतो के बराबर बिठा दिया।” एक ने लिखा, ”इसको बुलाया ही क्यों।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago