Categories: देश

इलेक्शन के दौरान लीव पर चले गए IG, आयोग को हुआ शक… फिर मामला पहुंचा एम्स

देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग पर है. यह एक संवैधानिक संस्था है. ऐसे में इस संस्था को संविधान के तहत बड़ी ताकत दी गई है. कोई भी अधिकारी या नेता चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर सकता है. ऐसे में चुनाव के दौरान मेडिकल लीव पर गए भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार सिंह को लेकर आयोग बेहद सख्त हो गया. आयोग के निर्देश पर सिंह की बृहस्पतिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर में चिकित्सकीय जांच की गई.

निर्वाचन आयोग ने एम्स-भुवनेश्वर के निदेशक द्वारा गठित एक विशेष चिकित्सा बोर्ड द्वारा आईजी (मुख्यमंत्री सुरक्षा) सिंह की विस्तृत जांच का आदेश दिया था. आयोग ने एक आदेश में कहा था कि चार मई से चिकित्सा अवकाश पर चल रहे आशीष कुमार सिंह की चिकित्सा रिपोर्ट 31 मई तक आयोग के पास पहुंच जानी चाहिए.

सूत्रों ने बताया कि 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुबह करीब 8.30 बजे एम्स-भुवनेश्वर पहुंचे और अपराह्न एक बजे वहां से चले गए. निर्वाचन आयोग ने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के मद्देनजर दो अप्रैल को सिंह को आईजी-सेंट्रल रेंज पुलिस के पद से हटा दिया था और उन्हें चुनाव संबंधी गतिविधियों में भाग लेने से परहेज करने का आदेश दिया था. इसके बाद ओडिशा सरकार ने उन्हें आईजी (मुख्यमंत्री सुरक्षा) नियुक्त किया था.

भारतीय जनता पार्टी की ओडिशा इकाई ने पांच अप्रैल को निर्वाचन आयोग में सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आईपीएस अधिकारी बीजू जनता दल के पक्ष में काम करना जारी रखे हुए हैं. ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं.

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago