टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब केवल दो हफ्ते का वक्त बचा है. लेकिन पिछले 3 हफ्ते से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच तनाव चरम पर है. बांग्लादेश लगातार भारत से अपने मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट कराने की जिद पर अड़ा है. लेकिन अब आईसीसी ने एक सख्त अल्टीमेटम बांग्लादेश को दे दिया है. आईसीसी ने साफतौर पर कह दिया है कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में ही खेलने होंगे
टी20 विश्वकप को लेकर ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव चरम पर है और ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश को सख्त अल्टीमेटम दे दिया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को साफ तौर पर कह दिया है कि उसे विश्वकप के मैच भारत में ही खेलने होंगे।
बता दें कि, टी20 विश्वकप शुरू होने में अब केवल दो हफ्ते का ही समय बचा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार अपने मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट कराने की जिद पर अड़ा है लेकिन अब आईसीसी ने बांग्लादेश को 21 जनवरी तक की अंतिम समय-सीमा दे दी है।
ICC ने साफ कर दिया है कि अगर बांग्लादेश भारत आने से इनकार करता है, तो उसकी जगह दूसरी टीम को शामिल कर लिया जाएगा। यानि की साफ है कि विश्वकप से बांग्लादेश की छुट्टी हो जाएगी। वहीं, अब सवाल ये आता है कि अगर बाग्लादेश को विश्व कप से बाहर होता है तो कौन-सी टीम की एंट्री होगी?
वहीं, बांग्लादेश अगर आईसीसी की बात नहीं मानता तो उसकी जगह विश्वकप में स्कॉटलैंड की एंट्री हो जाएगी। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि, आईसीसी टी20 रैंकिंग में बांग्लादेश 9वें नंबर पर है. इसके बाद अफगानिस्तान, आयरलैंड, जिम्बॉब्वे, और नीदरलैंड का नाम आता है लेकिन ये सभी टीमें वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं। इसके बाद 14वें नंबर पर स्कॉटलैंड का नाम आता है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…