Uncategorized

घने कोहरे के कारण बागपत में एक के बाद एक भिड़े 14 वाहन, मची चीख-पुकार

घने कोहरे के कारण यूपी के बागपत जिले में बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक 14 गाड़ियां आपस में टकरा गई जिससे गाड़ियों में सावर लोगों में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर जाम लग गया।

बता दें कि, उत्तर भारत में कोहरे का कहर लगातार जारी है जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। वहीं, हादसे का वीडियों भी सामने आया है और जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक के बाद एक 14 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा मवीकलां गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गाड़ियों में अंदर फंसे लोगों को बाहर निकला। हालांकि, गनीमत यह रही है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

वहीं, पुलिस ने बताया कि बागपत में कोहरे के कारण दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 14 गाड़ियां कम दृश्यता के चलते आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। साथ ही हाईवे पर जाम भी लग गया जिसके बाद क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से किनारे कराया जा रहा है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago