Uncategorized

दिल्ली-एनसीआर में दमघोटू हुई हवा ! कई इलाकों में AQI 700 के पार ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। अक्षरधाम मंदिर इलाके में घना कोहरा देखा गया। विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को सड़क पर आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें सामने आई। इस दौरान हवा की गुणवत्ता काफी खराब रही।

आंकड़ों के अनुसार कई इलाकों में AQI 700 के पार पहुंच गया, जो ‘Hazardous’ यानी खतरनाक श्रेणी में आता है। PM10 और PM2.5 दोनों ही कण सामान्य सीमा से कई गुना ऊपर दर्ज किए गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार कुछ इलाकों में AQI 445 तक रहा, जिसे ‘गंभीर’ माना जाता है।

बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 37 एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 32 पर प्रदूषण गंभीर स्तर पर दर्ज हुआ और 19 जगह हालात मेडिकल इमरजेंसी जैसे रहे। वहीं, दिल्ली के आनंद विहार में रात करीब एक बजे PM2.5 का स्तर 890 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया।

वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और मौसम की मार हालात बिगाड़ रहे है। हवा ठहरी हुई है, जिससे प्रदूषण दूर नहीं जा पा रहा और आसमान के नीचे ही जमा होता जा रहा है। ऊपर से सर्दियों में बनने वाली तापमान की परतें इस जहरीली हवा को नीचे ही दबाकर रखती हैं, जिससे हालात और दमघोंटू हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago