BSF ने बरामद की चार चीनी पिस्तौल और Pakistan में निर्मित 50 गोलियां
पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बीएसएफ (BSF) ने चार चीनी पिस्तौल और Pakistan में बनी हुई 50 गोलियां बरामद की है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बल के एक तलाश दल ने तरनतारन जिले के कलसियां गांव में रात लगभग दो बजे एक मैदान से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
उन्होंने कहा कि बीएसएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह बरामदगी की। पीले रंग के एक पैकेट से चार पिस्तौल, उनकी खाली मैगजीन और 50 गोलियां बरामद की गईं। प्रवक्ता के अनुसार, संदेह है कि गोला-बारूद ड्रोन से इस क्षेत्र में फेंका गया और गोलियों पर ‘पीओएफ’ (Pakistan आयुध फैक्टरीज) लिखा है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…