“मैं इनसे करतारपुर साहिब लेता, उसके बाद ही जवानों को छोड़ता”, पटियाला में विपक्ष पर बरसे PM

पंजाब के पटियाला में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और ‘भारत’ गठबंधन की आलोचना की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस वक्त मोदी होते तो करतारपुर साहिब को उनसे छीन लेते और उसके बाद ही सैनिकों को रिहा करते. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने सत्ता के लिए देश को बांटा और देश को इतना बांटा कि करतारपुर साहिब को दूरबीन से देखना पड़े। हर कोई इसे अपना अपमान महसूस करता था.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस वालों को कहता हूं कि जब बांग्लादेश की लड़ाई हुई तो पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिक सरेंडर कर चुके थे, 90 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक हमारे कब्जे में थे. हुकुम का पत्ता हमारे हाथ में था. अगर उस समय मोदी होता तो मैं इनसे करतारपुर साहिब लेकर रहता, उसके बाद ही जवानों को छोड़ता. वो तो नहीं कर पाए, लेकिन मुझसे जितनी सेवा हो सकी मैंने की. आज करतारपुर साहिब कॉरिडोर आपके सामने है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि ‘यहां पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख दंगे की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही है. लेकिन, सच्चाई यही है कि पंजा और झाड़ू पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है. यहां के लोग कुछ भी बयान दें, लेकिन, दिल्ली में एक-दूसरे को कंधे पर उठाकर नाच रहे हैं. इसलिए मैं पंजाब के लोगों से प्रार्थना करता हूं कि इनसे सावधान रहना है. जिसे वो अपना गुरु मानते थे, उस अन्ना हजारे के साथ भी धोखा किया है. वो दिन में 10 बार झूठ बोल सकते हैं. ऐसे लोग न पंजाब का भला कर सकते हैं और ना आपके बच्चों के भविष्य के लिए कुछ कर सकते हैं.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन को ना विकास की परवाह है और ना ही हमारी विरासत की चिंता है. आजादी के बाद दूसरे दिन ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाना चाहिए था. लेकिन, कांग्रेस ने राम मंदिर का निर्माण रोका. अब जब मंदिर बन गया तो मंदिर को गालियां दे रहे हैं. दुनियाभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और उनका स्वागत महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बना हवाई अड्डा करता है. लेकिन, इन्हें हर उस बात से नफरत है, जिससे हमारी आस्था का सम्मान होता है. इंडी गठबंधन वाले घोर सांप्रदायिक हैं. ये घोर जातिवादी हैं, ये घोर परिवारवादी हैं. ये सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago